फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत; कई लोग घायल

Thu, 28 May 2026 01:28 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

नागौर-नोखा रोड पर ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री धार्मिक और पर्यटन यात्रा से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
ट्रैवलर-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर की नागौर-नोखा रोड स्थित चरकड़ा बाईपास पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। हादसा नागौर की ओर से आ रही एक मिनी बस और बीकानेर की ओर से आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला
पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बस चालक मोहम्मद आरिफ (45) निवासी सरदारशहर, जयश्री पत्नी आशीष (30) निवासी बीकानेर और विष्णु (26) निवासी बीकानेर को मृत घोषित कर दिया है।

13 लोगों का इलाज जारी 
हादसे में घायल 13 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बीकानेर से उदयपुर, माउंट आबू और सांवलिया सेठ घूमकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव नोखा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नोखा थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज और वृत्ताधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल यात्री
आशीष पुत्र मोहनलाल राकांवत, सोनी पत्नी बंशीलाल, कनुश्री, हिमांशी, भारती, बजरंगलाल, मितांशु, रितिका, जीविका, मयंक, संतोष, मीनाक्षी और निधि घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें