फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: हिरण का शिकार करने आए थे, ग्रामीणों और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, अब होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 02 Mar 2025 12:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र के बिजेरी गांव में पंजाब के कुछ युवकों ने हिरण का शिकार किया। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी, ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में शिकारियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बज्जू क्षेत्र में मौज मस्ती के लिए जानवरों का शिकार करना पंजाब के कुछ युवकों को भारी पड़ गया। हिरण शिकार की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और वन्यजीव प्रेमियों ने इन युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। दरअसल बज्जू थाना क्षेत्र के बिजेरी में हिरण का शिकार कर फरार हो रहे पंजाब के शिकारियों को पुलिस और जीव प्रेमियों ने मिलकर घेर लिया। शनिवार को हुए इस घटनाक्रम में माणकासर सरपंच सुखराम की सूचना और सक्रियता से शिकारी पकड़े गए। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश में फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


शिकारियों से आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के अनुसार बिजेरी गांव के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हिरण का शिकार किया गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया। शिकारियों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई। पीछा करने के दौरान एक गाड़ी को बीठनोक के पास रोका गया, जिसमें दो आरोपी पकड़े गए। दूसरी गाड़ी को हदां के पास टोकला गांव में दबोचा गया, जिसमें तीन युवक थे।

फायरिंग से दहशत, दो बंदूकें बरामद

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारियों ने पुलिस और जीवप्रेमियों से बचने के लिए फायरिंग भी की। बज्जू थाना प्रभारी आलोकसिंह चारण ने बताया कि तलाशी में दो 12 बोर की बंदूकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद जीवप्रेमियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बज्जू थाना के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें