फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की बेटी का कमाल: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में झांकी का नेतृत्व करेंगी लूणकरणसर की गौरव चौधरी

Thu, 18 Jan 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती है।
विज्ञापन
गौरव चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं। जहां देश की सैन्य व सांस्कृतिक शक्तियों का प्रदर्शन होता है।

विज्ञापन


इन्हीं झांकियों में इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी प्रमुख रूप से नजर आएंगी। गौरव के पिता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी गौरव पिछले दो साल से राजपथ पर आने का प्रयास कर रही थीं, परंतु उनका चयन नहीं हो पाया था।

इस बार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। इस उपलब्धि को लेकर गांव में खुशी का माहौल है। गौरव के माता-पिता को इस बात पर गर्व है। गौरव चौधरी ने बताया कि झांकी में कुल 11 कलाकार एआई तकनीक का महत्व बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें