फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा ने रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि; बोलीं- हमारी नोकझोंक थी, पर बैर नहींं

Thu, 09 Oct 2025 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी के निधन के बाद बीकानेर स्थित उनके निवास पर नेताओं का आना जारी है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया बीकानेर पहुंचीं और डूडी परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
बीकानेर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं डूडी निवास,स्व. रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी के निधन के बाद बीकानेर स्थित उनके निवास पर नेताओं का आना लगातार जारी है। गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया बीकानेर पहुंचीं और डूडी परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजे ने कहा कि डूडी जी पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थे। ईश्वर उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। वे बहुत नेक व्यक्ति थे। जब मैं मुख्यमंत्री थी, तब वे नेता प्रतिपक्ष थे। हमारी कभी-कभी नोकझोंक होती थी, लेकिन वैर कभी नहीं था।

'मनभेद कभी नहीं रहे'

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डूडी जी अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सजग थे। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस दौरान उन्होंने मीडिया के राजनीतिक सवालों से बचने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics : 'अपराधियों में डर कायम करने के लिए फेक एनकाउंटर जरूरी', हनुमान बेनीवाल का विवादित बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे का करिश्मा आज भी बरकरार
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर बीकानेर एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और नारों से माहौल गूंज उठा। भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वसुंधरा राजे का जनाधार और करिश्मा आज भी बरकरार है, भले ही पार्टी नेतृत्व उन्हें किनारे करने की कोशिश कर रहा हो।

इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, भैराराम सियोल, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें