फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: थानेदार समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जानें क्यों उसी थानें में दर्ज हुआ केस?

Thu, 13 Nov 2025 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में थानेदार के खिलाफ उसके ही थाने में एफआईआर, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगा है, फरियादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरा खबर
विज्ञापन
बीकानेर: थानेदार के खिलाफ उसके ही थाने में एफआईआर, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक से जबरन एक लाख रुपये वसूलने, सीसीटीवी डीवीआर जब्त करने और झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप में थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


खाजूवाला निवासी होटल संचालक राजेंद्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने एसीजेएम अदालत में इस्तगासा पेश कर बताया कि एक जुलाई की सुबह सीआई सुरेंद्र कुमार प्रजापत अपने साथ कॉन्स्टेबल रामकुमार, मुकेश, रामनिवास, हेड कॉन्स्टेबल मोनू सिंह, ईश्वर सिंह और निजी व्यक्ति प्रेम कुमार को लेकर शिव शक्ति होटल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राजेंद्र पर थाने की बंदी न देने का आरोप लगाया और जब उसने इंकार किया तो गाली-गलौज करते हुए सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिया।

रिश्वत की मांग की और धमकी दी
राजेंद्र के अनुसार, पुलिस ने एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे। डर के मारे राजेंद्र ने भाई अवतार सिंह और भतीजे रिछपाल सिंह को बुलाया, जिन्होंने बैंक व घर से पैसे जुटाकर डूडी पंप के पास प्रेम कुमार की टायर दुकान पर रकम सौंप दी। इसके बाद पुलिस राजेंद्र को थाने ले गई, जहां जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: अस्पतालों की फायर सेफ्टी होगी और मजबूत, सीएम भजनलाल शर्मा ने 30 नए अधिकारी पदों को दी मंजूरी
विज्ञापन


अब मामला दर्ज कर जांच पूगल एसएचओ को दी
राजेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत बीकानेर एसपी, आईजी बीकानेर रेंज और डीजीपी जयपुर को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर अब मामला दर्ज कर जांच पूगल एसएचओ समरवीर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें