बीकानेर: दबंगों का खौफ! युवक को लाठियों से पीटकर तोड़े हाथ-पैर, VIDEO VIRAL – FIR के बावजूद पुल
बीकानेर में दबंगों की दबंगई अपने चरम पर पहुंच गई है। हाल ही में सामने आए एक मामले में युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। उसके साथ मारपीट कर हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ित पक्ष की ओर से बजरंग मोदी ने साजिद भुट्टा, माजिद अली भुट्टा सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन, अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इलाके में गुस्सा, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोग पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस दबंगों पर कार्रवाई करेगी या फिर पीड़ित को ही इंसाफ के लिए तरसना पड़ेगा?