फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: सो रहे परिजनों को कीटनाशक छिड़ककर किया बेहोश, बुजुर्ग को चारपाई में बांधकर चेहरे पर लपेटा टेप, हुई मौत

Fri, 24 Oct 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner Crime: बीकानेर में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर 50 भेड़-बकरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और चोरी का माल बरामद किया है। गंभीर सुरक्षा चूक को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ कस्बे में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर बदमाशों ने करीब 50 भेड़-बकरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को राउंडअप किया है और एक पिकअप गाड़ी समेत चोरी हुए पशुओं को बरामद किया है।

विज्ञापन

 
चारपाई पर मिला शव, चेहरा टेप से बंधा था
जानकारी के मुताबिक, घटना छत्तरगढ़ की धान मंडी के सामने स्थित एक बाड़े की है, जहां बुजुर्ग उमाराम पुत्र दीपाराम रात में अपने मवेशियों की रखवाली कर रहा था। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा है और उसके चेहरे पर प्लास्टिक टेप लिपटा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेप से मुंह ढकने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई।
 
परिजनों को बेहोश कर दिया था बदमाशों ने
ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में सो रहे परिजनों को कीटनाशक (पेस्टिसाइड) छिड़ककर बेहोश कर दिया, ताकि वे कोई विरोध न कर सकें। बताया जा रहा है कि मृतक उमाराम रोज की तरह रात में बाड़े में सोया था और परिवार के लोग घर में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन

 
50 भेड़-बकरियां लेकर हुए फरार
सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि बाड़े में बंधी करीब 30 से 50 भेड़-बकरियां गायब थीं। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें...
 
चार लोग राउंडअप, गहन पूछताछ जारी
सूचना पर थानाधिकारी अनिल कुमार और खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चावला ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को राउंडअप किया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और चोरी की गई भेड़-बकरियां तथा एक पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

 
इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पशु चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी रोकथाम नहीं हो पा रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें