फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में खेत में मिला रहस्यमयी ड्रोन, मौके पर पहुंची सेना-इंटेलिजेंस; मचा हड़कंप

Tue, 28 Jul 2026 06:51 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan News: बीकानेर में एक खेत में संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। संवेदनशील सैन्य क्षेत्र के पास ड्रोन मिलने पर सेना और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
खेत में पड़ा ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। महाजन कस्बे के निकट रामबाग माइनर के चक 3 आरबीएम स्थित कृषि भूमि में यह ड्रोन दिखाई देने के बाद किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


ड्रोन पर पड़ी खेत में काम कर रहे किसानों की नजर
जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे किसानों की नजर विमाननुमा संरचना वाले एक ड्रोन पर पड़ी। अनजान वस्तु देखकर किसानों ने सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना महाजन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ड्रोन मिलने की खबर से मौके पर जुटी भीड़
घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और किसानों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ड्रोन किसका है, वह यहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में खेत में गिरा। पुलिस इसके तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है तथा संबंधित एजेंसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारी और आर्मी इंटेलिजेंस भी जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सैन्य अधिकारी और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि महाजन क्षेत्र में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज स्थित है। ऐसे में संवेदनशील इलाके के निकट ड्रोन का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भरतपुर बांके बिहारी मंदिर: दान में दिए हीरे के साथ रसीद भी गायब; सरकार ने जांच बैठाई
विज्ञापन


जांच के बाद होगा ड्रोन की पहचान का खुलासा
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही ड्रोन की वास्तविक पहचान और उसके यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें