फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: DGP राजीव शर्मा ने किया बीकानेर पुलिस लाइन का दौरा, कांस्टेबल्स से करवाया बैरक का उद्घाटन, जीता दिल

Thu, 02 Apr 2026 11:41 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan: राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने बीकानेर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन का फीता खुद न काटकर कांस्टेबल्स से कटवाकर पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
बैकर का उद्धाटन करते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा गुरुवार को बीकानेर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


कांस्टेबल्स से कटवाया फीता
इस दौरान डीजीपी ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उद्घाटन का फीता दो कांस्टेबल दौलत और प्रेमसिंह से कटवाया, जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया। उनके इस कदम को पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। दौरे के दौरान आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारी एक्टिव मोड में नजर आए।

बीकानेर रेंज के अफसरों के साथ बैठक करेंगे DGP
डीजीपी आज बीकानेर रेंज के चारों जिलों के एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम अपराध समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सियासी हलचल तेज; CID-CB करेगी जांच
विज्ञापन


डीजीपी ने क्या कहा?
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने और अपराधियों में भय स्थापित करने पर फोकस रहेगा। साथ ही पुलिसिंग के आधुनिकीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें