फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Crime: फिल्मी अंदाज में गाड़ी रोककर युवक पर जानलेवा हमला, सरेराह गुंडागर्दी की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Jul 2025 12:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर के बीचोंबीच पंचशती सर्कल और जेएनवी कॉलोनी गोल सर्कल पर कैंपर सवार कुछ बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो को जान-बूझकर टक्कर मारी और स्कॉर्पियो सवार युवक को लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमला कर दिया गया। पंचशती सर्कल और जेएनवी कॉलोनी गोल सर्कल के बीच स्कॉर्पियो में सवार युवक को जान-बूझकर टक्कर मारने के बाद हमलावरों ने गाड़ी से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: निजी बस में युवती के साथ छेड़छाड़, भाई के साथ मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हमलावर कैम्पर गाड़ी में सवार थे और उन्होंने पहले स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर युवक को बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया। इस हमले में पास का एक बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हमले का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हमले की वजह रुपयों के लेन-देन का पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपी शिवलाल कस्वां और गांधी कस्वां समेत अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें