फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर में रामेश्वर डूडी से मिले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Sun, 28 Sep 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को बीकानेर पहुंचे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डूडी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान डोटासरा भावुक भी हो गए।
विज्ञापन
रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने बीकानेर पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को बीकानेर पहुंचे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डोटासरा ने डूडी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

विज्ञापन

 
डूडी के संघर्ष को किया याद
मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि डूडी केवल एक नेता नहीं हैं, बल्कि मजदूर वर्ग, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्ग की सशक्त आवाज रहे हैं। उन्होंने कहा कि डूडी ने न केवल विधानसभा में, बल्कि सड़कों पर भी आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। डोटासरा ने याद दिलाया कि डूडी के अथक प्रयासों का ही नतीजा था कि तत्कालीन वसुंधरा सरकार ने पहली बार 50 हजार किसानों का कर्ज माफ किया।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Rajasthan: कैबिनेट मंत्री की पत्नी व पूर्व मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जिले में बवाल, आरोपी की तलाश तेज
विज्ञापन


भावुक हुए प्रदेशाध्यक्ष
डोटासरा ने कहा कि डूडी ने उनके साथ रहते हुए पांच वर्षों तक लगातार संघर्ष किया और हमेशा न्याय तथा हक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश को उनकी कमी खल रही है और उम्मीद है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर उसी ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता की सेवा में लौटेंगे।
 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राजेंद्र मुंड समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: मेड़ता से भाजपा विधायक के चेहरे पर पोती गई कालिख, गरमाई सियासत; CM भजनलाल का दौरा हुआ था रद्द

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें