फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: शहर में सक्रिय हुआ बच्चा चोर गिरोह, लालगढ़ स्टेशन से 5 माह की मासूम अगवा, CCTV फुटेज सामने आया

Fri, 02 May 2025 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर में लालगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। स्टेशन परिसर में रह रहे कचरा बीनने वाले एक परिवार की पांच माह की बच्ची को एक संदिग्ध महिला और पुरुष उठाकर ले गए।
विज्ञापन
लालगढ़ स्टेशन से 5 माह की बच्ची अगवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका गहराने लगी है। ताजा मामला लालगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर का है, जहां 30 अप्रैल की शाम एक टैक्सी में सवार महिला और पुरुष ने 5 माह की मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बज्जू निवासी सुरेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ कचरा बीनने गया था। उनका परिवार उसी दौरान स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास रुका हुआ था। इसी बीच एक टैक्सी आकर वहां रुकी और उसमें सवार महिला-पुरुष ने मौके का फायदा उठाकर सुरेश की 5 माह की बेटी अंजली को चुपचाप उठा लिया। उस समय अंजली की दोनों बड़ी बहनें पास ही सो रही थीं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इंकार किया
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे जब सुरेश और सुनीता लौटे तो उन्होंने पाया कि अंजली गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी हरकत में आ गई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध महिला और पुरुष बच्ची को लेकर पहले श्रीगंगानगर चौराहा पहुंचे और वहां से फलौदी जाने वाली बस में सवार हो गए। फिलहाल जीआरपी की टीम फलौदी में उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें