फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भड़के परिजनों ने डॉक्टर को पीटा; इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के एपेक्स अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद रुकसाना बानो की बुधवार रात मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के डॉक्टर डॉ. तनवीर मालावत से मारपीट कर दी। परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर के एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद बुधवार रात एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन और अन्य लोग जमा हो गए।

पथरी की शिकायत के बाद दो दिन पहले भर्ती हुई थी महिला

बीकानेर के हंसेरा निवासी इकबाल उस्ता की पत्नी रुकसाना बानो को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत के चलते दो दिन पहले शहर के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के भांजे मोनू उस्ता के अनुसार रुकसाना अपने पैरों पर चलकर अस्पताल पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक, चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन कर पथरी निकाल दी थी। उनका आरोप है कि मंगलवार से ही डॉक्टर मरीज की हालत गंभीर बता रहे थे, लेकिन उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान रुकसाना की मौत हो गई।

उपचार की फाइल नहीं मिलने पर बढ़ा विवाद

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से उसकी उपचार संबंधी मेडिकल फाइल मांगी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें फाइल उपलब्ध नहीं कराई गई। कभी फाइल इधर-उधर होने तो कभी किसी अन्य कारण का हवाला दिया गया। फाइल नहीं मिलने से परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने आशंका जताई कि उपचार संबंधी रिकॉर्ड में फेरबदल किया जा सकता है। इसी बात को लेकर अस्पताल में विवाद बढ़ गया।

100 से 150 लोग अस्पताल में जुटे

महिला की मौत की जानकारी फैलने के बाद करीब 100 से 150 परिजन और परिचित अस्पताल परिसर में जमा हो गए। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान कुछ परिजनों ने डॉक्टर तनवीर मालावत के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर डॉक्टर को बचाया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पांच छोटी बच्चियों की मां रुकसाना की मौत अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जांच के बाद ही सामने आएगा मौत का वास्तविक कारण

फिलहाल महिला की मौत का वास्तविक कारण और इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की आवश्यकता है। वहीं अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट का मामला भी घटना का अहम हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें