फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: 54 साल बाद फिर गूंजेंगे सायरन, मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर

Tue, 06 May 2025 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 54 साल बाद कल देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में बीकानेर में इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों के चलते गृह मंत्रालय ने संभावित हमले की स्थिति में देश के कई राज्यों में सात मई को मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया है। इनमें राजस्थान के 28 शहरों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर हो रही इस सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की बीकानेर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सिविल डिफेंस कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर सायरन लगे हुए हैं मॉक ड्रिल के लिए इन सभी सायरनों का परीक्षण किया गया ताकि आम लोगों को हमले की स्थिति में सतर्क किया जा सके। 

देश में 54 साल बाद एक ऐतिहासिक पल लौटने जा रहा है। कल पूरे भारत में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे। इसके अलावा अचानक बिजली बंद कर दी जाएगी ताकि रात के समय हवाई हमले की स्थिति में शहर को दुश्मन की नजर से छिपाया जा सके। यह तकनीक आखिरी बार 1971 की बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के समय इस्तेमाल हुई थी। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Udaipur News: पहलगाम हमले पर बोले सचिन पायलट- सरकार के साथ है विपक्ष, पाकिस्तान को देना होगा करारा जवाब

इसके साथ ही हाई रिस्क इलाकों से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने का अभ्यास किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति में आने वाली रुकावटों को पहचाना जा सके। नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत-पाक संबंधों के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह अभ्यास हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सायरन के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और आपदा की स्थिति में जरूरी कदम उठाने की प्रक्रिया सिखाई जाएगी। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा- जो भी निर्देश मिलेंगे, उनकी शत-प्रतिशत पालना की जाएगी। वहीं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी टीम सतर्क है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें