फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रहे थे अस्पताल; शहर में नाकाबंदी

Tue, 28 Apr 2026 07:08 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में पुलिस की हिरासत में लिया गया मारपीट का आरोपी मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत से फरार हुआ मारपीट का आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कोटगेट थाना पुलिस की हिरासत में लिया गया एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और पूरे शहर में तत्काल अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट में मामले में हिरासत में लिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को एक मारपीट के मामले में सोमवार रात हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठाने की तैयारी के समय आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।

पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की
पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी पास की संकरी गलियों में तेजी से दौड़ गया और आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत वायरलेस के माध्यम से शहर के सभी थानों को सूचना दी और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  टामटिया मर्डर केस: छह संदिग्ध हिरासत में, फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी,गांव में शांति

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फरार आरोपी की पहचान आजाद उर्फ कलवा (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोटगेट थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। फरारी के समय उसने क्रीम रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था तथा उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी बताई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मारपीट के मामले के साथ अब पुलिस हिरासत से फरार होने का एक अलग मामला भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें