होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म, युवक हिरासत में
बीछवाल थाना क्षेत्र के एक होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बीकानेर भ्रमण पर आई विदेशी महिला होटल में ठहरी थी। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे डिनर के बहाने होटल बुलाया और वहीं दुष्कर्म किया। महिला भारत में वर्किंग वीजा पर रह रही है और बीकानेर के एक अपार्टमेंट में किराए से रहती है।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पैतृक संपत्ति विवाद में रिश्ते के भाई की बेरहमी से हत्या, फरार आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
घटना के सामने आने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पीबीएम अस्पताल में विशेष मेडिकल बोर्ड से कराया गया ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे। पुलिस आरोपी के मोबाइल की लोकेशन व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। होटल कर्मचारियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। चूंकि मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा है, प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।