फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए लोक अभियोजक, खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में चबाने की कोशिश

Tue, 15 Jul 2025 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोक अभियोजक ने खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश की, लेकिन एसीबी टीम ने तुरंत उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी पीपी को मेडिकल जांच के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में एससी-एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (पीपी) जगदीश कुमार को 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी के सीआई इंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, अभियोजन पक्ष में मदद करने के एवज में लोक अभियोजक ने परिवादी से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 500 रुपये वह पहले ही ले चुका था। शेष 500 रुपये की राशि लेते समय एसीबी टीम ने उसे ट्रैप कर पकड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: जयपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर का माली में अपहरण, पत्नी बोलीं– मोदीजी मेरा सुहाग वापस ला दीजिए

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोक अभियोजक ने खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश की, लेकिन एसीबी टीम ने तुरंत उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी पीपी को मेडिकल जांच के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल आरोपी लोक अभियोजक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी की इस कार्रवाई से न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें