फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: घर में सो रही महिला की हत्या, मकान में चल रही अवैध गतिविधियों से जुड़ रहा मामला

Fri, 18 Apr 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 49 वर्षीय लक्ष्मी नायक के रूप में हुई है, जो अपने पुत्र के साथ अशोक नगर स्थित एक मकान में रहती थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bhilwara News: भीलवाड़ा के युवक से छत्तीसगढ़ में बर्बरता, करंट देकर नाखून उखाड़े; वीडियो सामने आने से फैली सनसनी
 
जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका था। घटना शुक्रवार को तब सामने आई जब क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पीछे के मकान से महिला का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगीड़ ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में महिला रहती थी वहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। इस मकान में देह व्यापार जैसी गतिविधियां भी चल रही थीं। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे इसी कड़ी से जुड़े कारणों की भी जांच कर रही है। महिला के जान-पहचान वालों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि महिला के संपर्क में रहने वाले कुछ लोग शक के घेरे में हैं। घटना के बाद एसपी कावेंद्र सिंह सागर स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच को हर एंगल से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में आर्किटेक्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरएएस पर लगाए आरोप

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें