फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner : रेलवे गोदाम से 17 लाख की स्क्रैप चोरी को लेकर 3 आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 कबाड़ियों को भी पकड़ा

Sat, 09 Nov 2024 07:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रेलवे स्टेशन के पास बने गोदाम से 17 लाख रुपये के कॉपर वायर चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने तीन आरोपियों समेत कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती 31 अक्टूबर को रेलवे के गोदाम से ये वायर चोरी किए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ने बीती 31 अक्टूबर को रेलवे गोदाम से 17 लाख रुपये के कॉपर वायर की चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों और तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पुलिस अधिकारी सुभाष बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे गोदाम से हुई स्क्रैप चोरी के इस मामले में आरपीएफ के आईजी ज्योति कुमार असीजा ने मामले में घटनास्थल का जायजा लेकर चोरों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की थी। 

विज्ञापन


इस स्पेशल टीम ने महज पांच दिन में इस वारदात का खुलासा किया और बीकाजी फैक्ट्री के पीछे आजाद नगर में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले धर्माराम और सोहनराम को गिरफ्तार किया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर कबाड़ी खुर्शीद और फिरोज को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी कालू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी पर कबाड़ी अशरफ को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अब पुलिस सभी आरोपियों के मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें