फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरा डूबा

Sat, 11 Feb 2023 02:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक भाई पानी में डूब रहा था, दूसरा बचाने पहुंचा और वह भी डूब गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को पानी की डिग्गी से निकलवाकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया, हादसा मालासर गांव की रोही में हुआ। मालासर निवासी राजूराम पुत्र मांगीलाल जाट गांव रोही में स्थित खेत में ढाणी बनाकर रहता है। गुरुवार रात को उसका बड़ा भाई अनोपाराम और छोटा भाई राकेश कुमार खेत गए हुए थे। राकेश के मुताबिक, वह अपने भाई अनोपाराम के साथ राजूराम की ढाणी गए थे। राजूराम खेत में फसलों को पानी देने का काम कर रहा था। अर्द्धरात्रि को राजूराम का पैर फिसलने से वह पानी की डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई अनोपाराम डिग्गी में कूद गया, जिससे दोनों पानी में डूब गए।

पानी से बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो गई...
परिवादी राकेश ने बताया कि दोनों भाइयों के पानी की डिग्गी में गिरने से वह घबरा गया। उसने शोर-बचाया। पड़ोस में ताऊ के बेटे की ढाणी थी। उसे बुलाया और गांव फोन कर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों को परिजन अलसुबह करीब पांच बजे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मृतक के भाइ राकेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। परिजनों ने दोनों भाइयों की मौत में किसी तरह की आशंका नहीं जताई गई। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें