फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बीकानेर में अवैध स्प्रिट का बड़ा खेल, तीन टैंकरों से 1.20 लाख लीटर बरामद; चार गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 02:57 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों से 1.20 लाख लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की है। जैतपुर के पास टैंकरों से ड्रमों में स्प्रिट भरते समय टीम ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीकानेर के महाजन क्षेत्र में अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन टैंकरों से कुल 1.20 लाख लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की है। आबकारी दल ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। यह कार्रवाई बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले की सीमा के पास स्थित जैतपुर में भारतमाला मार्ग से लगभग 400 से 500 मीटर पहले की गई है।
विज्ञापन


ड्रमों में स्प्रिट भरते समय हुई कार्रवाई
आबकारी अधिकारियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जैतपुर के पास अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे के किनारे स्प्रिट से भरे हुए तीन टैंकर खड़े हैं। इन टैंकरों से अवैध तरीके से स्प्रिट निकालकर ड्रमों में भरी जा रही थी। इस सटीक जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग के जाप्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने वहां मौजूद आरोपियों को टैंकरों से ड्रमों में स्प्रिट निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

जब आबकारी दस्ते ने तीनों टैंकरों की गहनता से जांच और तलाशी ली, तो प्रत्येक टैंकर के भीतर करीब 40-40 हजार लीटर स्प्रिट पाई गई। इसके साथ ही मौके पर रखे ड्रमों में भरी लगभग 600 लीटर स्प्रिट भी आबकारी दल ने जब्त कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
विज्ञापन


तस्करी मार्ग का खुलासा
पकड़े गए आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में इस तस्करी के मार्ग का खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस स्प्रिट को पंजाब राज्य से भरकर लाए थे। वे इसे सुजानपुर के रास्ते होते हुए गुजरात के सिधपुर-पाटन ले जा रहे थे। आबकारी विभाग की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और स्प्रिट से भरे टैंकरों तथा ड्रमों को जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में आबकारी थाना लूणकरणसर में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें