फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Crime: 59 साल के ग्राम विकास अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार, 40 हजार रुपये गंवाए

Sat, 10 Jun 2023 12:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूगंरगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। एक कॉल को अटेंड कर फंस गए और 40 हजार रुपये की चपत लग गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के श्रीडूगंरगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी रोहिताश कुमार मेघवाल (59) ने पुलिस थाने में हनी ट्रैप का मामला दर्ज करवाया है। मेघवाल ने बताया है कि दो साल पहले एक वीडियो कॉल आया, जिसको अटेंड करते ही सामने से महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और स्क्रीन रिकार्ड कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ भी समझने से पहले यह सब घट गया, जैसे ही कॉल काटा, तभी नॉर्मल कॉल आया और महिला ने धमकाया कि 40 हजार रुपये दो नहीं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी और समाज के डर से पैसे दे दिए और वीडियो डिलीट करने की बात कही। लेकिन फिर से वो महिला वीडियो का हवाला देकर पैसे मांग रही है।  बार-बार पैसे की मांग और वीडियो के वायरल करने की धमकी के चलते पुलिस को सूचना दे कर मुकदमा दर्ज करवाया है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें