फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद अक्टूबर 2013 में हुई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इस परीक्षा की मेरिट में 50 छात्रों में से 32 एसटी के थे, जो फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा था।
आरपीएससी की ओर से जांच करने के लिए भेजे गए गुप्त पत्र के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने एक गिरोह को पकड़ा है, जो पेपर आउट करता था। ये 32 छात्र भी एक ही क्षेत्र के थे।
जानकारी के अनुसार परीक्षा को आरपीएससी अगले दो माह में फिर से कराएगी। यह फैसला गुरूवार को आरपीएससी की फुल कमीशन की बैठक में लिया गया। इस परीक्षा का परिणाम 11 जून को इसका परिणाम घोषित किया गया था।