फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: पुलिस का गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, गोवंश से भरे कंटेनर गाड़ी को पकड़ा

Sat, 04 Nov 2023 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: सैपऊ थाना पुलिस ने शनिवार तड़के धौलपुर-जयपुर हाईवे पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस के गश्ती दल ने गोवंश एवं नंदी से भरे हुए कंटेनर गाड़ी को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस का गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर-जयपुर हाईवे स्थित कैथरी गांव के पास टोल प्लाजा पर गश्त किया जा रहा था। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कंटेनर गाड़ी में गोवंश भरकर जा रहा है। प्राप्त सूचना पर टोल प्लाजा के नजदीक सघन नाकाबंदी कराई गई। कंटेनर गाड़ी को रुकवाया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश जारी

जिसके बाद गाड़ी में करीब 30 से 35 गाय एवं नंदी ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। कार्रवाई के दौरान गाड़ी का चालक एवं गौ तस्कर खेतों में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कंटेनर गाड़ी को जब्त कर लिया है। जिसके अंदर से गोवंश को बरामद कर बिजौली गौशाला में भेज दिया है। इधर, हेड कांस्टेबल ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। गोवंश का मेडिकल कराया जाएगा। वहीं आरोपियों के खिलाफ गोवंश एवं पशु क्रूरता अधिनियम में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें