फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : नवजात को ट्रॉली बैग में लेकर माता के दर्शन करने निकले दंपति, 12 साल बाद मिला मां का आशीर्वाद

Mon, 07 Oct 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

शादी के 12 साल बाद बच्चे की मन्नत पूरी होने पर जोगणिया माता के दरबार में धोक लगाने निकले दंपति उस समय सबके आकर्षण का केंद्र गए जब वे अपने नवजात शिशु को ट्रॉली बैग में लेकर माता के दर्शनों को नंगे पांव पदयात्रा पर चल दिए। दंपति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में नवजात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर ट्रॉली बैग में बच्चे को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल भीलवाड़ा के बागोर के एक दंपति को तमाम इलाज कराने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने माता से मन्नत मांगी और शादी के 12 साल बाद परिवार में बच्चे की किलकारी उठी। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए भीलवाड़ा के इस दंपति ने जुगाड़ लगाकर बच्चे को ट्रॉली बैग में रखा और नंगे पांव 118 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल पड़ा। रास्ते में जिसने इस दंपति को देखा, उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ गई, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दंपति भीलवाड़ा के बागोर का रहने वाला है और यहां से जोगणिया माता की दूरी 118 किमी है, जो कि दंपति ने बच्चे को ट्रॉली बैग में रखकर पूरी करना है। 5 अक्टूबर को बागोर से रवाना हुए इस दंपति ने 6 सितंबर को भीलवाड़ा में कोटा रोड पर एक लंगर में खाना खाया और कुछ देर रुकने के बाद माता के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। आज 7 अक्टूबर को दंपति जोगणिया माता के दरबार में अपने नवजात के साथ धोक लगाकर माता का आशीर्वाद लेने पहुंचेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें