फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिसकर्मी ने थाना परिसर में बने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पता नहीं चला क्या

Wed, 20 Mar 2024 09:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Bhilwara: जिले के गुलाबपुरा थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने थाना परिसर में बने अपने पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी के इस कदम के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांदीकुई निवासी पुलिसकर्मी राम केदार अपनी ड्यूटी करके थाना परिसर में बने अपने क्वार्टर में गए थे, सवेरे ड्यूटी पर नहीं लौटने पर सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उनके क्वार्टर पर जाकर देखा तो स्थिति का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को गुलाबपुरा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और समस्त स्टाफ ने राम केदार की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पुलिसकर्मी के परिजनों को बांदीकुई में सूचना दे दी गई है। परिजनों के गुलाबपुरा पहुंचने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें