फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भीलवाड़ा बाईपास पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 25 से अधिक लोग घायल

Mon, 13 Jan 2025 08:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

बस उज्जैन से पुष्कर जा रही थी और हादसे के वक्त यात्री गहरी नींद में थे। स्थानीय प्रशासन और मांडल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा बाईपास पर धूलखेड़ा के निकट सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मांडल के अस्पताल और भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन




21 घायलों को चिकित्सालय लाया गया
महात्मागांधी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में तीन एंबुलेंस के जरिए 21 घायलों को पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात नर्स दिनेश परिहार ने बताया कि इनमें से 12 घायलों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी यात्री उज्जैन से पुष्कर की यात्रा पर थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मांडल थाना पुलिस के दीवान ने बताया कि कुछ घायलों को मांडल अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया। जो यात्री हादसे में घायल नहीं हुए थे, उन्हें पास के एक होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन




पुलिस जांच में जुटी
मांडल थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस डिवाइडर पार करते समय अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों में अधिकांश की हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन


उज्जैन से पुष्कर जा रही थी बस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस उज्जैन से पुष्कर के लिए निकली थी। यह हादसा तड़के उस समय हुआ जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों को सूचना देने और उनकी मदद के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें