फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: अजमेर एसीबी का बड़ा एक्शन, परिवहन विभाग के उड़नदस्ते के निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए

Tue, 23 Jul 2024 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Bhilwara: भ्रष्टाचार निरोधक निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर अवैध वसूली की शिकायत पर परिवहन विभाग के दस्ते की आकस्मिक चेकिंग की। इंस्पेक्टर के साथ ही 5 संविदाकर्मियों से भी एसीबी टीम पूछताछ की।
विज्ञापन
अजमेर एसीबी का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी के एएसपी भागचंद मीणा ने बताया कि भीलवाड़ा-चित्तौडगढ़ हाइवे पर हजारी खेड़ा के निकट परिवहन विभाग की और से वाहन चालकों से अवैध वसूली की एसीबी मुख्यालय को शिकायत मिली थी। इसके चलते महानिदेशक एसीबी के निर्देशानुसार आज एक टीम भीलवाड़ा बाईपास स्थित हजारी खेड़ा पहुंची, जहां परिवहन विभाग का दस्ता मिला, जिसमें परिवहन निरीक्षक महेश पारीक व पांच संविदाकर्मी शामिल थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


एसीबी ने इस आकस्मिक चेकिंग के तहत इंस्पेक्टर सहित 5 संविदाकर्मियों को अपने साथ लिया। इसके बाद इनकी और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में राशि मिली है। अब यह मिलान किया जा रहा है कि जो राशि तलाशी में मिली वो चालान की राशि है या इनके द्वारा अवैध रूप से वाहन चालकों से वसूली गई।

चालान और मिली राशि के बारे में पड़ताल की जा रही है। साथ ही इंस्पेक्टर व संविदाकर्मियों से भी एसीबी टीम पूछताछ कर रही है। कार्यवाही को अंजाम देने के लिए एसीबी की टीम तीन से चार वाहनों से वहां पहुंची और परिवहन विभाग की टीम की घेराबंदी की। इसके बाद उडऩदस्ता वाहन को कब्जे में लिया और इंस्पेक्टर व 5 संविदाकर्मियों को पुर थाना ले जाया गया, जहां टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अजमेर एसीबी के एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि आकस्मिक चेकिंग में टीम ने भीलवाड़ा मे परिवहन विभाग का उड़नदस्ते के परिवहन निरीक्षक महेश पारीक एवं अन्य कर्मचारी आकस्मिक चेकिंग मे अवैध वसूली करते पकड़ा है। मौके से 1 लाख 47 हजार रुपए से अधिक की संदिग्ध राशि जब्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें