फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की पोती ने किया लॉकर साफ, 90 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 04:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

जिले के हरनी गांव में हुई 90 लाख रुपयों की चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मकान मालिक की पोती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी किए गए रुपयों में से एक लाख रुपये खाटू श्याम मंदिर में भेंट में चढ़ाए थे और एक पुरानी कार खरीदकर कुल्लू-मनाली की सैर भी की थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचकर मकान के लॉकर में रखे गए 90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मकान मालिक की पोती ही निकली। पुलिस ने इस मामले में पोती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर 82 लाख रुपये और एक कार बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरनी गांव के निवासी बकसू जाट ने हाल ही में जमीन बेचकर 90 लाख रुपये अपने मकान के लॉकर में रखे थे लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह राशि चोरी हो गई। बकसू जाट ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोरा की अगुवाई में मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान कॉल डिटेल और गहन पूछताछ के आधार पर प्रार्थी बकसू जाट के पड़ोस में रहने वाली उनकी रिश्तेदार पोती पूजा चौधरी संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पाया कि पूजा के साथ भीलवाड़ा के सुरेश और नारायण जाट भी इस चोरी में शामिल थे। इन लोगों ने चोरी के रुपये हंसराज जाट के घर में छुपा रखे थे। पुलिस की सख्त पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


चोरी के 90 लाख में से एक लाख रुपये इन्होंने खाटू श्याम मंदिर में भेंट चढ़ाए थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये में एक पुरानी कार खरीदी और कुल्लू मनाली का सैर-सपाटा भी किया। पुलिस ने पूजा और उसके साथियों से 82 लाख रुपये और कार बरामद की है।

कोतवाली पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले की जांच में तत्परता दिखाई और गहन अनुसंधान और कॉल डिटेल की मदद से संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है ताकि किसी अन्य संलिप्त व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें