वॉच टॉवर में तैनान कांस्टेबल की संदिग्ध मौत।
- फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा में शनिवार देर रात जिला जेल में तैनात एक आरएसी कॉन्स्टेबल की खुद की सर्विस राइफल से निकली गोली लगने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी है। कांस्टेबल जेल परिसर के वॉच टॉवर पर तैनात था। मृतक की पहचान 13वीं बटालियन आरएसी के 37 वर्षीय रामकिशोर मोदीवाल के रूप में हुई है। वह जो अजमेर जिले के किशनगढ़ तहसील के हरमाड़ा गांव का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, रामकिशोर शनिवार को ही अवकाश से लौट था। उसकी तैनाती वॉच टॉवर पर थी। ड्यूटी समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही ये हादसा हुआ। घटना के बाद हड़कंप मच गया। ड्यूटी रिलीव करने पहुंचे कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने रामकिशोर खून से लथपथ शव देखा तो सन्न रह गया। उसने तुरंत जेल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में सर्दी ने दिखाई तीखी दस्तक, 12 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
परिजनों ने जताई मौत पर शंका, जांच जारी
रविवार सुबह मृतक के बड़े भाई नानूराम ने कोतवाली थाने में उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। पुलिस पिछले कुछ दिनों में उसके व्यवहार, तनाव या अन्य कारणों की जानकारी जुटा रही है।