फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: शंभूगढ़ में खारी नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 23 Aug 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ में खारी नदी में नहाने के दौरान डूबे पवन वैष्णव का शव बरामद कर लिया गया, जबकि राजू बलाई की तलाश एसडीआरएफ टीम कर रही है। 
विज्ञापन
नदी में युवको की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड की ग्राम पंचायत शंभूगढ़ के सगस जी के स्थान के पास शुक्रवार को एक दुखद घटना में खारी नदी में दो युवक डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद हुआ है। वहीं, युवक की तलाश की जा रही है। नहाने गए दोनों युवक आमेसर गांव के निवासी पवन वैष्णव और राजू बलाई थे।

विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब दोनों युवक खारी नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

काफी प्रयासों के बाद पवन वैष्णव का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। दूसरे युवक राजू बलाई की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर खोज अभियान चला रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर निगरानी रख रही है। घटना के बाद से स्थानीय समुदाय में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और खोज अभियान में बाधा न डालें। वहीं, ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से जल्द से जल्द दूसरे युवक का शव बरामद करने की मांग की है। 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नदी के इस हिस्से में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा के उपाय करने की मांग की थी। अब इस घटना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से और सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दूसरे युवक की तलाश जारी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें