फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीलवाड़ा: ऑनलाइन सट्टे की लत में अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से उड़ाए 4.57 करोड़, खुद भी गंवाए 8 करोड़; हुई जेल

Thu, 19 Nov 2026 06:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

निजी कपड़ा कंपनी के खाते से 4.57 करोड़ रुपये का गबन कर ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाने वाले अकाउंटेंट तरुण काला को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी ने अपनी बचत और कर्ज मिलाकर करीब 8.01 करोड़ रुपये सट्टे में गंवाए।

विज्ञापन
भारतीय मुद्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी कपड़ा कंपनी के बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकालकर ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ाने वाले आरोपी अकाउंटेंट को अदालत ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए। आरोपी की पहचान राजपूत कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय तरुण काला के रूप में हुई है, जो पिछले साढ़े तीन साल से कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


कंपनी खाते से करोड़ों का गबन
सुभाष नगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण काला को कंपनी के बैंक खातों की पूरी देखरेख का अधिकार मिला हुआ था। आरोपी ने इसी अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुए डेढ़ साल पहले कंपनी के पैसों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाना शुरू कर दिया। वह लगातार कंपनी के खातों से रकम निकालकर ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगाता रहा। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब कारखाना मालिक ने बैंक खाते की जांच की। उस समय खाते में केवल 38 हजार रुपये ही बचे थे। वित्तीय हेराफेरी की आशंका होने पर कारखाना संचालक ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में अकाउंटेंट पर 4 करोड़ 57 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पढे़ं:  रोटी देने की बात पर पिता से भिड़ा बेटा, लकड़ी के फाचरे से पीटकर कर दी हत्या; सिर-मुंह पर किए चार-पांच वार
विज्ञापन


अपनी बचत और कर्ज भी गंवाया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने केवल कंपनी के खाते से ही हेराफेरी नहीं की, बल्कि सट्टे की लत में कुल मिलाकर करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपये ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ा दिए। इस रकम में कंपनी से गबन की गई राशि के अलावा उसकी खुद की बचत और वेतन का पैसा भी शामिल था। इसके अलावा आरोपी ने विभिन्न बैंकों से करीब 25 से 30 लाख रुपये का लोन भी लिया था। उसने इस रकम को भी अपने बैंक खाते के माध्यम से बेटिंग में लगा दिया। थाना पुलिस ने बताया कि सट्टे में लगाई गई यह रकम किराए के बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर हुई थी, जिसे रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अलवर से गिरफ्तारी और रिमांड
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी तरुण काला भीलवाड़ा से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसे अलवर से गिरफ्तार कर लिया।  रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए। रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी को फिर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें