फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: खेत पर जा रहे दो सगे भाइयों की वाहन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। भरतपुर-डीग रोड स्थित कुम्हेर थाना क्षेत्र में गांव बेलारा के पास वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों पैदल खेत की रखवाली करने जा रहे थे। घर से खेत की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है।
विज्ञापन


हादसा रविवार देर रात करीब 8.30 बजे हुआ। गांव के पूर्व सरपंच सुरेश ने बताया कि बेलारा निवासी 16 वर्षीय हर्ष और 14 वर्षीय बॉबी रविवार रात को अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए पैदल जा रहे थे। डीग-भरतपुर रोड स्थित बाबुला गांव के पास किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। देर रात गांव बाबुला के लोगों ने दोनों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा तो अस्पताल पहुंचाया।

यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बाद मृतकों के पिता पप्पू सिंह को सूचना दी। दोनों भाई सोनी एकेडमी में 10वीं और 12वीं के छात्र थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें