फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बरातियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। भरतपुर-धौलपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को बरातियों को लेकर जा रहे एक ट्रक के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। थाना सदर क्षेत्र में पचगांव चौकी के पास हुए हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक के विरुद्व मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे से बिरमा लाल के पुत्र सतीश की बरात ट्रक से सैपउ थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी जा रही थी। पचगांव चौकी के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल के ट्राेमा सेंटर में भर्ती कराया।

यहां उपचार के दौरान दूल्हे के चाचा 50 वर्षीय सुरेश चंद पुत्र रतीराम तथा 40 वर्षीय राजू पुत्र जनवेद की मौत हो गई। हादसे में राकेश 30 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, राजवीर 33 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश, पप्पू 35 वर्ष पुत्र रामदास, टीटू 30 पुत्र बाबूलाल, कालीचरण 60 पुत्र सेवाराम, बृजमोहन 30 पुत्र डालचंद, प्रवेश 8 वर्ष पुत्र अवतार, मुन्नालाल 65 वर्ष पुत्र रामकिशन, अविनाश 8 वर्ष पुत्र रिंकू, मुकेश 35 वर्ष पुत्र घूरेलाल, मोहित 15 वर्ष पुत्र रामू और धोनी 12 वर्ष पुत्र राजू का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें