सार
Bharatpur: भरतपुर और डीग जिले में अब अगर गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करेंगे तो पुलिस भी उन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी। आईजी राहुल प्रकाश ने यह साफ कर दिया कि फायरिंग करने वाले गौ तस्करों का पुलिस ने हमेशा से मुंहतोड़ जवाब दिया है। फायरिंग अगर होगी तो, जवाबी फायरिंग होगी।
गौ तस्करों पर होगी जवाबी फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि भरतपुर रेंज में गौ तस्करी और गोकशी से प्रभावित जिलों में आती है। सबसे ज्यादा गौ तस्करी और गोकशी की शिकायत डीग जिले से आती हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आज से ऑपरेशन नंदी प्रहार की शुरुआत की गई है।
गौ तस्करी में लिप्त आरोपी हो गिरफ्तार
आज सबसे पहले दिन डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके के घाटमिका में देर रात दबिश दी गई थी। जिसमें डीग और भरतपुर की टीमें शामिल रही थी। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्रवाई चली। इस कार्रवाई के दौरान लोगों को डिटेन किया गया, जिसमें से 4 लोगों को गौ तस्करी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, बाकि से पूछताछ की जा रही है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कौन कौन गोकशी और गौ तस्करी में लिप्त हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।