फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारस चौराहा के पास सोमवार शाम करीब 4 बजे हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जयपुर नंबर की थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। चालक के भी गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार एक युवती सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची, घायल चालक को एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे देर शाम तक होश नहीं आया है। पुलिस चौकी सारस के प्रभारी राधाकिशन ने बताया कि आगरा की ओर जा रही थार गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गयी।

इससे गाड़ी के चालक जयपुर के सूर्य नकर निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र के गंभीर चोटें आईं। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार विमल कुंज निवासी मानसी सकुशल बताई गई है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी को सड़क से हटाकर किनारे खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें