फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, नारेबाजी

विज्ञापन
मौके से हिरासत में ली गईं महिलाएं
विज्ञापन
भरतपुर। शहर के टीटागढ़ वैगन फैक्ट्री (पूर्ववर्ती सिमको) स्थित रेलवे फाटक-39 के पास एक मकान में बीमारी ठीक करने और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जमकर हंगामा और नारेबाजी से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर थाना मथुरा गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के पास हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो यहां एक मकान में करीब 150 महिला-पुरुषों को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दी जा रही थी। मौके पर मिला रवि नामक व्यक्ति पहले भी अजान गांव में लोगों को बरगला चुका है। तब भी गांव के लोगों ने उसे भगा दिया था। अब ये हर सप्ताह यहां पर धार्मिक सभा कर हिंदुओं को गुमराह कर रहा है।

बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ने बताया कि ये हिंदू धर्म के लोगों को बीमारी ठीक करने और 500-500 रुपये का प्रलोभन देकर सभा में बुलाते हैं। होली वाटर के नाम पर स्टेरॉयड युक्त पानी पिलाते हैं। लोग समझते हैं वे पवित्र पानी से ठीक हो रहे हैं। धार्मिक सभा में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, टीबी, हृदय आदि रोगों से ग्रसित लोग इकट्ठा थे। लाखन सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर निरंजन सिंह की ओर से मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



पूर्व में भी दो बार हुए प्रयास
लाखन सिंह ने बताया कि पूर्व में भी चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीपला और शहर के एक होटल में लोगों के धर्मांतरण का प्रयास किया गया था, जिसे रुकवाया गया था। अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से धर्मांतरण के मामले रुक नहीं रहे हैं।


-सिमको फैक्ट्री के पास भीड़ जमा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत लिया है। लोगों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए ये लोग इकट्ठा हुए हैं, इस संबंध में पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

सुनील कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें