फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: जेजेपी ने ठोक दी ताल, 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का रोड शो

Wed, 18 Oct 2023 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: राजस्थान विधानसभा चुनावों में जेजेपी ने भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 20 अक्टूबर को भरतपुर में रोड शो के दौरान विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
भरतपुर में रोड शो करेंगे दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे तमाम पार्टी के नेता अपना दमखम दिखाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी से जेजेपी पार्टी के गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। अगर किसी कारणवश भाजपा और जेजेपी पार्टी में गठबंधन नहीं होता है तो राजस्थान विधानसभा चुनावों में कई क्षेत्रों से जेजेपी अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। इसको लेकर खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला 20 अक्टूबर को भरतपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव ने बताया कि 20 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का एक दिवसीय भरतपुर दौरा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह रोड शो भरतपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उलूपुरा गांव से प्रारंभ होकर भरतपुर शहर पहुंचेगा। जहां घोड़ा बग्गी से महाराजा सूरजमल मार्ग पर दुष्यंत चौटाला को ले जाया जाएगा। यहां वह महाराजा सूरजमल की प्रतिमा और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर, राजा खेमकरण और राजा मानसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

30 से 40 सीटों पर अपनी प्रत्याशी लड़ाएगी जेजेपी

इतना ही नहीं रेड क्रॉस सर्किल पर रोड शो के दौरान विभिन्न कार्यकर्ता व समर्थकों के द्वारा स्वागत सम्मान भी किया जाएगा। उसके बाद दुष्यंत सर्किट हाउस में किसानों से संवाद करेंगे और भरतपुर उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चिकसाना गांव में इस रोड शो का समापन होगा। जानकारी के मुताबिक भाजपा और बीजेपी पार्टी के गठबंधन को लेकर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही है। अगर किसी वजह से भाजपा और जेजेपी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाता है तो वो 30 से 40 सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें