फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: रीट अभ्यर्थी फिर चढ़े पानी की टंकी पर, 8 घंटे के बाद उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के एक दर्जन रीट अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को फिर से बयाना में अपनी मांगों के समर्थन में पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। अभ्यर्थी पुलिस व प्रशासन के समझाने और कड़े रवैये के चलते करीब 8.30 घंटे बाद नीचे उतरे। तब अधिकारियों ने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन


गत 27 सितंबर को तीन महिलाओं सहित 9 अभ्यर्थी इसी टंकी पर चढ़ गए थे। तब 15 घंटे बाद समझाने पर नीचे उतर सके थे। तब गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल की जयपुर में उच्चाधिकारियों से कई घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही। इसमें तय हुआ कि वार्ता 3 अक्तूबर को फिर से होगी। निर्धारित तिथि और समय पर अधिकारियों ने बैठक की कोई सुध नहीं ली। इससे गुस्साए अभ्यर्थी फिर से टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने टंकी के नीचे सुरक्षा कारणों के चलते नेट बांध दिया।

अधिकारियों के साथ आरक्षण आंदोलन समिति के सदस्य रहे श्रीराम बैंसला, हााकिम सिंह बैंसला एवं उत्तम सिंह महरावर ने भी समझाया। भरोसा दिलाया कि उनकी फिर से वार्ता कराई जाएगी। दोपहर 2.30 बजे बाद अभ्यर्थी रणवीर सिंह डाबक, रिंकेश बयाना, रेणु धौलपुर, फ़ौजाराम जोधपुर, राहुल कोटा, बलराम झालावाड़, शैतान सिंह दौसा, रूपसिंह दौसा, सौभाग्य सिंह आदि बूंदी नीचे उतर आए। इन्हें जिला प्रशासन से वार्ता के लिए भरतपुर ले जाया गया है। हाकिम सिंह बैंसला ने बताया कि अभ्यर्थी 372 एमबीसी रीट अभ्यर्थीयों को नियुक्ति दिए जाने क मांग कर रहे थे। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलानियां, पुलिस उपाधीक्षक अनीता मीणा, प्रशिक्षु अधिकारी मनीषा मीणा, तहसीलदार अमित शर्मा, नायब तहसीलदार ममता चौधरी, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार, सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश परमार पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें