फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर हिरासत में

Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर को SOG टीम ने हिरासत में लिया है। SOG की ये कार्रवाई पेपर लीक मामले के चलते की गई है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगदीश सियाग को परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोप में एसओजी की टीम ने हिरासत में लिया है। पेपर लीक मामले में एसओजी टीम द्वारा हिरासत लिया गया सब इंस्पेक्टर जगदीश सियाग 2014 बैच का उपनिरीक्षक है।

विज्ञापन


पेपर लीक जांच मामले में एसओजी की टीम ने मंगलवार को भरतपुर जिले में कार्रवाई की। एसओजी के उप अधीक्षक शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। एसपी कार्यालय परिसर से एक थानेदार को हिरासत में लिया गया है। सब इंस्पेक्टर का नाम जगदीश सिहाग बताया जा रहा है, इंस्पेक्टर से राजधानी जयपुर में एसओजी पूछताछ करेगी। 

आरपीएससी की ओर से आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा मामले में जांच चल रही है। मुख्य आरोपी हर्षवर्धन को लेकर एसओजी की टीम आई। साथ ही पेपर सेंटर, तश्दीक कराने और नकल करने की जगह चिन्हित करने को लेकर सारस चौराहे पर भी एसओजी की टीम गई। दौसा में महवा के बाद भरतपुर में जांच की, किस जगह पर नकल कराई गई इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें