भाजपा जिला महामंत्री ब्रजेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर भाजपा के जिला महामंत्री और उनके रिश्तेदार को डाक के जरिए जान से मारने की धमकी भरे पत्र मिले हैं। जिसके बाद जिला महामंत्री ब्रजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पत्र भेजने वाले व्यक्ति अग्रवाल को राजनीति छोड़ने की धमकी देते हुए लिखा है कि यदि राजनीति नहीं छोड़ी तो उनकी और उनके परिवार की हत्या कर देंगे।
जिला महामंत्री के साथ ही उनके साढ़ू को भी ऐसा ही एक पत्र भेजा गया है जिसमें ब्रजेश का साथ देने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई है। अग्रवाल ने लेटर मिलने के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और खतरे का अंदेशा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।