फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baratpur: दिल्ली संसद भवन में राजस्थान सांसदों ने खोला मोर्चा, गहलोत सरकार को बताया दुष्कर्मियों की पालनहार

Fri, 21 Jul 2023 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

दिया कुमारी ने कहा कि बहन बेटियों की अस्मिता को तार-तार करने वाले आरोपियों की पालनहार कांग्रेस सरकार के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। हम लड़ेंगे, आवाज़ बुलंद करेंगे और न्याय ले कर रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन करते सांसद। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सांसदों ने दिल्ली में संसद भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे हाथो में नहीं सहेगा राजस्थान की तख्तियां लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संसद भवन परिसर में दिए गए संबोधन के बाद राजस्थान के सांसदों ने भी आज हाथों में तख्तियां लेकर संसद भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे एकत्र होकर राजस्थान सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शित किया। सांसद दिया कुमारी ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, अधूरे विकास कार्यों, झूठे वादे और किसानों व युवाओं के साथ हुए छल को लेकर आज राजस्थान की मूक-बधिर कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रहे हैं, दिया कुमारी ने कहा कि बहन बेटियों की अस्मिता को तार-तार करने वाले दुष्कर्मियों, हत्यारों की पालनहार कांग्रेस सरकार के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। हम लड़ेंगे, आवाज़ बुलंद करेंगे और न्याय ले कर रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें