फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पुलिस की गाड़ी ने बच्चे को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। कामां कस्बे के एक मोहल्ले में देर रात घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस की गश्ती गाड़ी-122 ने रौंद दिया। गाड़ी बच्चे को घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। इधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला गोरधन-गयाकुंड निवासी विशाल पुत्र तेज सिंह ने कामां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शोभा पत्नी रवि निवासी हसनपुर-होडल, बेटे कृष्णा के साथ परिवार में शादी समारोह में शामिल होने आई है। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। पास में बेटी शोभा भी बैठी थी। उसका करीब 4 साल का बेटा दरवाजे के सामने खेल रहा था, तभी डीग गेट की ओर सेे अचानक एक गाड़ी तेज गति से आई और कृष्णा को चपेट में लेते हुए भाग गई। कृष्णा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

चालक गाड़ी को गांव करमूका वास की तरफ भगा ले गया। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो गाड़ी में कुछ पुलिस कर्मी बैठे दिखे। इस दौरान गोपीनाथ स्कूल के पास से एक बरात निकल रही थी। गाड़ी से बराती भी बाल-बाल बचे। देर रात लोगों ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर, निलंबन की मांग को लेकर कामां-पहाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस कर्मियों के नशे में होने का आरोप लगा मेडीकल कराने की मांग की। डीएसपी धर्मराज चौधरी, थानाधिकारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कामां थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना की वास्तविकता ज्ञात करने के लिए थाना कामां, जिला डीग की संचालित 112 बोलेरो गाड़ी की जांच की गई। तथ्य उजागर हुआ कि पुलिस की 112-बोलेरो गाड़ी करमूका का वास मेें गई थी। जांच से स्पष्ट है कि बालक कृष्णा की मौत थाना
कामां की 112-गाड़ी से हादसा होने पर हुई है। गाड़ी को चालक वीर बहादुर चला रहा था। आरक्षी अजय एवं खेलचन्द, डी कंपनी 6वीं बटालियन आरएसी बैठे हुए थे। इस संबंध में चालक वीर बहादुर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरक्षियों को भी निंलबित किया जा रहा है।



जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजन ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया है। तहरीर में गाड़ी का जो नंबर दिया गया है, उसकी जांच के बाद ही मालूम चलेगा कि वह पुलिस की गश्त गाड़ी-112 है। उस पर कौन चालक है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी सतीश यादव ने बताया रात को घटना हुई थी, इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने मामला दर्ज कराया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें