फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पुलिस ने 17 साइबर ठग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत डीग जिले की पुलिस, डीएसटी और रेंज की विशेष टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो बालकों को भी निरुद्ध किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और ठगों के बीच हुई मुठभेड़ में एक ठग के पैर में गोली लगी है। साइबर अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन व ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि मेवात क्षेत्र में कामां, जुरहरा, सीकरी, गोपालगढ़, खोह में पुलिस टीमों ने दो दिन तक साइबर अपराधियों के खिलाफ दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान कामां पुलिस की बोलखेड़ा के जंगलों में ठगों ने मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से बचाव में जवाबी फायरिंग की गई। इसमें बोलखेड़ा निवासी साकिर मोहम्मद उर्फ साकिर (19) के दाहिने पैर में गोली लगी।

आरोपी के कब्जे से अवैध कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कामां से 6, खोह से 3, जुरहरा से 2, गोपालगढ़ से 1, गढ़ी मेवात से 1 और सीकरी थाना क्षेत्र से 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 27 मोबाइल, 40 फर्जी सिम, 13 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन, दो चेकबुक, एक बाइक और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन



साइबर अपराध प्रभावित गांव चिह्नित
आईजी ने बताया मेवात के साइबर अपराध में लिप्त गांवों की सूची तैयार की गई है। इनमें अधिक साइबर अपराध वाले ए श्रेणी और कम साइबर अपराध वाले गांव बी श्रेणी में रखकर दबिश की कार्रवाई की जा रही हैं। साइबर अपराधियों के खिलाफ अच्छा काम करने वाले अधिकारियों की विशेष पदोन्नति के लिए डीजी को लिखकर भेजेंगे।


ऐसे करते थे ठगी
आईजी ने बताया कि साइबर ठग ऑनलाइन सस्ता समान बेचने, महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का विज्ञापन देकर और अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। फर्जी कागजात से खुलवाए बैंक खातों में रकम डलवाकर एटीएम से निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें