फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: DST टीम ने पीछा कर मुक्त कराए सात गोवंश; तस्कर फरार, गाड़ी छुड़ाने थाने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

DST टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया और घेराबंदी कर गौ तस्करों को पकड़ लिया लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर गौ तस्कर गोवंश से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
तस्करों से मुक्त कराए गए पशु। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के डीग जिले की DST टीम ने देर रात गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। DST टीम को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर आयशर गाड़ी में गौवंश लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। DST टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया और घेराबंदी कर गौ तस्करों को पकड़ लिया लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर गौ तस्कर गोवंश से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बाद में दो लोग गौ तस्करों की गाड़ी छुड़वाने के लिए पहाड़ी थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


DST टीम इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौ तस्कर एक आयशर गाड़ी में गोवंश को हरियाणा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर DST टीम ने गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा किया और पहाड़ी थाना इलाके के गांव फतेहपुर के पास गौ तस्करों की गाड़ी को घेर लिया। गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।

DST टीम ने आयशर गाड़ी को चेक किया तो उसमें सात गोवंश भरे हुए थे, जिन्हें DST टीम ने पहाड़ी थाने के सुपुर्द कर दिया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति गौ तस्करों की गाड़ी को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे तो पहाड़ी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें