फीमेल डॉग ने बच्ची पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
डीग जिले के खोह थाना इलाके में एक छह साल की बच्ची पर एक पागल फीमेल डॉग ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची का मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्ची को लेकर उसके परिजन डीग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से बच्ची को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची की हालत को नाजुक देखते हुए उसे आरबीएम से जयपुर रेफर कर दिया गया। घर के बाहर हाथ धोते समय किया फीमेल डॉग ने हमला किया।
बच्ची के चाचा अहमद ने बताया कि वह खोह थाना इलाके के कल्याणपुर के रहने वाले हैं। घटना शाम चार बजे की है। छह साल की असवाना घर के बाहर रखे पशुओं के कुंडे में हाथ धो रही थी। अचानक पीछे से एक पागल फीमेल डॉग आई। उसने सीधे असवाना के मुंह पर अटैक कर दिया। घर के सामने आरिफ नाम के युवक की दुकान है। उसने जैसे ही फीमेल डॉग को बच्ची पर हमला करते हुए देखा तो, वह बच्ची की तरफ शोर मचाते हुए भागा और फीमेल डॉग को मौके से भगाया। घर के सामने दुकान मालिक ने बचाया।
घटना के दौरान बच्ची का पिता उसमान पशुओं को चारा दे रहा था। बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थी। आरिफ के शोर मचाने के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद बच्ची को तुरंत उसके चाचा बाइक से डीग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरबीएम अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची को देखा उसकी हालत को देखते हुए बच्ची को जयपुर रेफर कर दिया गया। बच्ची की नाक बुरी तरह जख्मी है। बच्ची के चाचा ने बताया कि गांव में पागल फीमेल डॉग घूम रही है, यह किसी को पता नहीं था। आज हुई घटना के बाद फीमेल डॉग के बारे में पता लगा है। घटना में असवाना कि नाक बुरी तरह से जख्मी है। असवाना के पिता उसमान एक किसान हैं। करीब एक बीघा खेत में खेती बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। असवाना कि एक बड़ी बहन भी है, उसका नाम अकलीमा (16) है।