फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: डीग में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार रोकने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Wed, 17 Sep 2025 10:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

Deeg Crime: मृतका के पीहर वालों ने आरोप लगाया कि सरला की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतका के पिता नवल सिंह ने थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के खोह थाना क्षेत्र के गांव ककड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतका सरला (42), जो नदबई इलाके के रोनिजा गांव की रहने वाली थी, की मौत के बाद ससुराल पक्ष गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने में जुट गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के रोकने पर भी जब अंतिम संस्कार जारी रखा गया तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने अधजले शव को लिया कब्जे में
सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अधजले शव को कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी भरतपुर से बुलाकर जांच कराई जा रही है।
 
2005 में हुई थी शादी, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, सरला की शादी वर्ष 2005 में अशोक जाट से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही उसे संतान न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। पीहर वालों ने आरोप लगाया कि सरला की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतका के पिता नवल सिंह ने थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: मां ने मासूम बेटी को झील में फेंककर उतारा मौत के घाट, लिव-इन पार्टनर संग मिलकर किया ऐसा काम
 
घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार
घटना के बाद मृतका का पति अशोक जाट और ससुराल के अन्य सदस्य घर से गायब हो गए। पुलिस जब डेविस देने उनके घर पहुंची तो सभी सदस्य फरार मिले। फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गांव ककड़ा में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 
परिजनों को सौंपा गया शव
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मृतका का शव उसके पिता नवल सिंह के परिवार को सौंप दिया। खोह थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Trainee SI Death Case: 45 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम, मुआवजा और नौकरी मिलेगी; राजकीय सम्मान पर बनी सहमति

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें