फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 साइबर ठग पकड़े; मोबाइल जब्त

Thu, 09 May 2024 08:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर और डीग का मेवात क्षेत्र ऑनलाइन साइबर ठगी को लेकर देशभर में चर्चित है। इस क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से साइबर ठगी के मामलों में गिरावट देखी गई है और पुलिस के भय के चलते साइबर ठग क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगह चले गए हैं।
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों पर नकेल कसने का काम भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के द्वारा चलाए गए एंटी वायरस अभियान से ही संभव हो पाया है। एंटी वायरस अभियान की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी। मार्च और अप्रैल माह में साइबर ठगी के मामलो में कमी देखी गई है।

विज्ञापन


अभियान के तहत बुधवार को भी डीग जिला पुलिस ने 23 साइबर ठगों को पकड़ा है, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनसे 46 मोबाइल सिमकार्ड सहित, 6 मोबाइल सिम, 1 एटीएम 3 चेकबुक, 4 जमीनों के कागजात, क्रेटा कार, 1 ट्रैक्टर व 2 बाइक जब्त की है। आरोपी अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी कर चुके है।

भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि भरतपुर डीग का मेवात क्षेत्र ऑनलाइन साइबर ठगी का गढ़ है। इन ठगों पर नकेल कसने के लिए भरतपुर रेंज में 1 मार्च को एंटीवायरस अभियान शुरू किया था। इस अभियान के चलते साईबर ठगी के मामलो में 33.89% कमी आई है। डीग जिले के मेवात क्षेत्र में फरवरी माह में 6530 मामले थे, जबकि एंटीवायरस अभियान के बाद अप्रैल माह में मामलो की संख्या 4317 रह गई है। इन मामलों की जानकारी केंद्र सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर को दी गई है।
विज्ञापन


एंटीवायरस अभियान के तहत मार्च और अप्रैल माह में 51 केस दर्ज करते हुए 133 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से 28.60 लाख रुपए जब्त किए हैं। 252 मोबाइल, 134 एटीएम कार्ड, 294 सिम कार्ड, 9 माइक्रो एटीएम, 6 स्वेप मशीन, 25 कार, 6 लैपटॉप, 6 कम्प्यूटर, एक टैबलेट, 28 पास बुक्स, 37 चेक बुक, एक रुपए गिनने की मशीन, 5 पिस्तौल के साथ 6 कोर्टेज को बरामद किया जा चुका है। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मेवात क्षेत्र में इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दे रखे हैं। पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। यही वजह है कि ऑनलाइन ठगी में सक्रिय अपराधी या तो इस काम को छोड़ रहे हैं या फिर क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगह चले गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें