फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: वार्ड में जलभराव से परेशान व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ा, सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने उतारा

Thu, 24 Aug 2023 06:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में एक व्यक्ति वार्ड में जलभराव की समस्या से परेशान होकर टंकी पर चढ़ गया। बड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने उतारा।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े युवक को उतारते सिविल डिफेंस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति जलभराव की समस्या से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर पुलिसकर्मी व्यक्ति को टंकी से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन व्यक्ति नहीं उतरा, जब व्यक्ति पानी की टंकी से पुलिसकर्मियों से बात कर रहा था तभी पीछे से एक सिविल डिफेंस का कर्मचारी चढ़ा और व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसके बाद बाकी के सिविल डिफेंस के कर्मचारी टंकी पर चढ़े और व्यक्ति को सिढीयों से नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि जसवंत नगर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले चंद्रभान ने बताया की, उनके इलाके में सड़कों पर बारिश और नाली का पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के कई लोग इसकी शिकायत वार्ड नंबर 12 की पार्षद बबीता से कर चुके हैं। इसके अलावा दो दिन पहले वह कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया हुआ है। नगर निगम में भी इसकी शिकायत की है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे परेशान होकर आज चंद्रभान ने मथुरा गेट थाने के बगल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला किया। 

चंद्रभान करीब एक बजकर 30 मिनट पर पानी की टंकी पर चढ़ा। जिसके बाद मौके पर तुरंत मथुरा गेट थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक चंद्रभान से टंकी से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन चंद्रभान टंकी से नीचे नहीं उतरा। जिसके बाद मथुरा गेट थाने का पुलिसकर्मी हर गोपाल चंद्रभान से बात करने लगा। तभी पीछे से सिविल डिफेंस से एक कर्मचारी चुपके से टंकी पर चढ़ा और चंद्रभान को पकड़ लिया। चंद्रभान को पकड़ने के बाद तीन सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी टंकी पर चढ़ गए, और उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा गया। जिसके बाद मथुरा गेट थाना पुलिस ने चंद्रभान को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें