फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: सेवर जेल में बंद रोहित राठौड़ ने की भूख हड़ताल, गोगामेड़ी की हत्या में है आरोपी

Sat, 01 Feb 2025 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल आरोपी रोहित राठौड़ ने सेवर सेंट्रल जेल में दूसरी बार भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी का कहना है कि उसे यहां खतरा है और उसे दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी रोहित राठौड़ ने सेवर सेन्ट्रल जेल में दूसरी बार भूख हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को सेवर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आरबीएम अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए लेकर पहुंची। चिकित्सकों द्वारा आरोपी का चेकअप किया गया। अभी उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। आरोपी मांग कर रहा है कि उसे यहां से अन्य दूसरी जगह जेल में भेजा जाए। आरोपी करीब 5 माह पहले भी भूख हड़ताल कर चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रोहित राठौड़ 19 मई 2024 से भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में बंद है। उसकी मांग है कि उसे यहां खतरा है। उसे अन्य दूसरी जगह जेल में शिफ्ट किया जाए। इसी मांग को लेकर उसने सेवर सेन्ट्रल जेल में शुक्रवार यानि कल से भूख हड़ताल शुरू की है। आरोपी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच रूटीन चेकअप के लिए आरबीएम अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कहा है कि अभी कोई दिक्कत नहीं है।

आरोपी ने 5 माह 18 दिन पहले भी इसी मांग को लेकर 9 अगस्त को भूख हड़ताल की थी। अचानक तबीयत खराब होने पर उसे 13 अगस्त को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। जेल अधीक्षक परमजीत की समझाइश पर इलाज़ के लिए राजी हुआ था। 16 अगस्त को अस्पताल से सेवर जेल शिफ्ट किया गया था। आरोपी के द्वारा 27 अगस्त तक भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि 5 दिसंबर 2023 को जयपुर के श्याम नगर स्थित आवास पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी शूटर नितिन फौजी और जयपुर के खातीपुरा में रहने वाले रोहित राठौड़ ने गोली मारकर हत्या की थी। रोहित के खिलाफ जयपुर में हत्या के साथ फिरौती के तीन व अजमेर जेल में मोबाइल फोन मिलाने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें